ग्राम पंचायत कटनई में मनरेगा श्रमिकों ने निकाला तिरंगा यात्रा एकता और देशभक्ति का दिया संदेश
भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को समर्पित तिरंगा यात्रा शनिवार सुबह 8 बजे ग्राम पंचायत कटनई के मनरेगा श्रमिकों ने निकाला। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक, ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र, देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा नया तालाब स्थित मुख्य मार्ग में समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा मे रोजगार सहायक विजेंद्र कश्यप सिनियर मेट रामायण कश्यप, जय प्रकाश धिरही, महेंद्र कश्यप सुपर मेट सूर्य प्रकाश, मेट रंजित मार्बल सहित ग्रामवासी एवं श्रमिकों ने बड़ी संख्या मे शामिल होकर एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में मेट रामायण कश्यप ने कहा कि। यह यात्रा न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान है बल्कि यह हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। यह अभियान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सशक्त बनाने का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पूरे जिले में एक साथ तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना का संचार करना, जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।