logo

मेरठ में ऑपरेशन सिंदूर की जीत पर निकली तिरंगा यात्राः भाजपा नेताओं समेत हजारों लोगों ने लहराया तिरंगा, सेना के पराक्रम को किया नमन

मेरठ के सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा जानी पांचली, रोहटा पूठ खास, रोहटा खिवाई, सरूरपुर करनावल और भूनी सहित कई गांवों में निकाली गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह, कॉपरेटिव चेयरमैन विमल शर्मा, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी और रणवीर राणा आदेश कसाना मंडल अध्यक्ष सरूरपुर समेत कई नेता मौजूद रहे। इसके अलावा गौरव कुसेड़ी, वीपेन्द्र सुधा वाल्मीकि, आयुष चपराणा, कृष्णपाल राष्ट्रवादी शिक्षक परिषद अध्यक्ष अजय कुमार शास्त्री सिंह किसान मोर्चा जिला संयोजक उदयवीर कश्यप गौरव दहिया परीक्षित कुमार करनावल और लोकेंद्र अध्यक्ष भी शामिल हुए।

24
328 views