logo

नहरी क्षेत्र में बाईक के फिसलने से हुआ हादसा, दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल :-


मोहनगढ़ - नहरी क्षेत्र में शनिवार की सुबह कृषि उपज मंडी मोहनगढ से सुथारवाला जाने वाली सड़क पर बाईक के फिसलने से हादसा हो गया। बाईक पर दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सुथारवाला की ओर से आने वाली बस के चालक दिनेश जोशी ने सड़क किनारे गिरे हुए घायलों को बस से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी डॉ मनोहर सिंह की देखरेख में उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अन्यत्र रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सुथारवाला रोड़ पर आई एक पुरानी फैक्ट्री के पास बाईक फिसल गई थी। जिस पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पश्चिम बंगाल से नहरी क्षेत्र में मजदूरी करने के लिए मोहनगढ आए थे। बाईक पर जाने के दौरान यह हादसा हो गया। बस चालक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने के बाद दोनों घायलों का उपचार किया गया। विक्रम नामक युवक के सिर में गम्भीर चौंटें होने के कारण जिला अस्पताल रैफर किया गया।


10
508 views