logo

पीलीबंगा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव की घोषणा

पीलीबंगा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव की घोषणा।
पीलीबंगा। मदनलाल पण्डितांवाली।
नगरपालिका में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस के पूर्व पालिका अध्यक्ष सुख-चैन सिंह रमाणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने और उनके पद से हटाए जाने के बाद, अब नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव की घोषणा कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा मनोनीत पालिका अध्यक्ष हरजिंदर सिंह वर्तमान में पद पर हैं, जिनका कार्यकाल समय-समय पर बढ़ाया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस उपचुनाव से संबंधित घोषित किए गए कार्यक्रम के दौरान लोक सूचना जारी करने की तिथि 10 जून 2025 (मंगलवार), नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 जून 2025 (बुधवार), सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक,नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 12 जून 2025 (गुरुवार), सुबह 10:30 बजे से,अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि: 13 जून 2025 शुक्रवार, दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है, चुनाव चिन्हों का आवंटन 13 जून 2025 वार शुक्रवार को अभ्यर्थी वापस लेने के समय समाप्ति के तुरंत बाद होगा, वहीं मतदान 16 जून 2025 वार सोमवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा। तथा मतगणना इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी।

62
1811 views
1 comment  
  • Sukhwant Singh

    जय क्रांतिकारी जय किसान जनमहासंग्राम