logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

सूरतगंज बाराबंकी। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली
मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में हड़कंप मच गया शुक्रवार दोपहर को एक युवक का शव गांव के बाहर चरागाह में एक नीम के पेड़ से लटकामिला। मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिछला जहां 30 वर्षीय मुनेश्वर पुत्र रामगुलाम ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।ग्रामीणों के अनुसार, मुनेश्वर दोपहर के समय घर से निकलाथा। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजन युवक की तलाश शुरू की। कुछ बच्चों ने गांव से करीब 200 मीटर दूर चरागाह में एक शव पेड़ से लटका देखा और शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि मुनेश्वर का शव उसकी ही शर्ट से बने फंदे पर लटका है।परिजनों ने शव को उतारा, पुलिस को नहीं दी जानकारी
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को तुरंत नीचे उतारकर घर ले आए। हैरानी की बात यह रही कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पूरे मामले को लेकर संदेह की स्थिति बन गई है।
ग्रामीणों में चर्चा है कि मुनेश्वर का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ लोगों का मानना है कि इसी कलह से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि मृतक के परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज भी चल रहा था।गांव में पहले भी हो चुकी हैं आत्महत्या की घटनाएं स्थानीय लोगों का कहना है कि रिछला गांव में इस तरह की आत्महत्या की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कुछ लोग विभिन्न कारणों से अपनी जान ले चुके हैं। इससे गांव में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया ऐसा कोई मामला हमारे जानकारी में नहीं है

169
5101 views

Comment