logo

निर्यापक 108 मुनि सुधा सागर महाराज जी का कल सिंग्रामपुर में मंगल प्रवेश

सिंग्रामपुर/// आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की परम शिष्य निर्यापक मुनि 108 सुधा सागर महाराज जी का सिग्रामपुर में मंगल प्रवेश कल शुक्रवार को होना है, जिसके लिए जैन समाज द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए, सिग्रामपुर में मंगल प्रवेश होने के साथ आहारचर्या संपन्न होगी महाराज जी के साथ छुल्लक ऐलक और ब्रह्मचारी भैया जी भी चल रहे हैं। आज शाम 4:00 बजे मझौली नगर से मंगल विहार गुबरा सिग्रामपुर के लिए हुआ था, और रात्रि विश्राम देव नगर स्कूल प्रांगण में किया गया है सिग्रामपुर जबेरा जैन समाज द्वारा भव्य आगवानी की तैयारी की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
महाराज जी का आहारचर्या सिग्रामपुर में संपन्न होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को महाराज जी के दर्शन का अवसर मिलेगा। महाराज जी का मंगल प्रवेश शुक्रवार को होना है, जिसमें श्रद्धालुओं को महाराज जी के पावन चरणों में शीश नवाने का अवसर मिलेगा। निर्यापक श्रमण श्री सुधा सागर जी महाराज आचार्य भगवन 108 श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज एवम आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य हैं। उनके प्रवचनों से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान और मार्गदर्शन मिलता है

42
1221 views