logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर एसडीएम के आदेशो की आवेहलना, सिविल अस्पताल मे बंद नही हुआ स्टेंड ठेका

आमला। नगर के सिविल अस्पताल मे पदस्थ बीएमओ की मनमानी के आगे किसी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियो को कोई तवज्जु नही दी जाती है ऐसा ही एक ओर मामला आया है जहा सिविल अस्पताल के सरकारी स्टेंड ठेका संचालक के कर्मचारियों की गुंडागर्दी की शिकायते होने के बाद कलेक्टर और एसडीएम बडोनिया द्वारा ठेका निरस्त करने के आदेश दिये लेकिन निर्देशों की बीएमओ अशोक नरवरे ने आवेहलना की आज तक स्टेंड का ठेका निरस्त नही किया गया।

भ्र्स्टाचार मे लिप्त बीएमओ

सरकारी अस्पताल के बीएमओ अशोक नरवरे पर अस्पताल मे भ्र्स्टाचार धांधली के अनेको मामले है सूचना के अधिकार अधिनियम की धज्जिया उड़ाई जाती है अस्पताल मे जानकारी मांगने पर कोई जानकारी नही मिलती अस्पताल मे जबसे नरवरे पदस्थ हुआ है तबसे स्वजातीय नेताओं के संरक्षन मे भारी पैमाने पर गोलमाल् किया गया है ।

महिला ने स्टेंड ठेकेदार की शिकायत

सरकारी हास्पीटल में मोटर साईकल स्टेण्ड के ठेकेदार के कर्मचारी द्वारा गाली गलोच एवं गर्ववती महिला एवं उसके पति के साथ को गंदी गाली एवं बार-बार पैसे की मांग की हुई थी शिकायत जिसमे उल्लेख था की
प्राथी संध्या/पति अनिल उईके उम्र. 32 वर्ष निवासी मोआरिया हालमुकाम वार्ड 14 भीमनगर आमला थाना आमला जिला बैतूल मै रहती हूँ में और मेरे पति के साथ सरकारी हास्पीटल गर्ववती कि जॉच कराने गई वापस आने पर मेरे द्वारा ठेकेदार के कर्मचारी को गाड़ी के पैसे देने के बाद रसिद नही दी एवं दोबारा पैसे माग रहा था ठेकेदार के कर्मचारी पाण्डे निवासी रेल्वे कालोनी द्वारा गाली गलोच एवं बार-बार पैसे लगेगे तुम जितनी बार आओ गे एवं मेरे द्वारा कर्मचारी का विडियो बनाया गया है आये दिन ग्रामिन से जितने भी मरीज जों के परिजन आते है उसने भी गाली गलोच एवं दादागीरी कर के पैसे वसूले जा रहे है मुलताई सरकारी हास्पीटल का ठेका निरस्त कर दीया गया है तो आमला का क्यो नही कर सकते है आये दिन इन कि गुडांगर्दी बड़ती जा रही है एवं अवैध वसुली करी जा रही है।

116
1991 views

Comment