logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हर हर महादेव के जय कारो के साथ शुरू हुई आदि कैलाश यात्रा पहला जथा हुआ रवाना

उत्तराखंड की पवित्र यात्राओं में आदि कैलाश यात्रा का आज से शुभारंभ हो गया है. आदि कैलाश यात्रा का पहला जत्था आज हल्द्वानी से रवाना हुआ. पहले दल में कुल 20 श्रद्धालु शामिल हैं. जिनमें 13 पुरुष और 7 महिलाएं हैं. इस दल में 6 श्रद्धालु महाराष्ट्र, 7 तमिलनाडु, 7 उत्तराखंड से हैं. श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया.

यात्रा का शुभारंभ हल्द्वानी के काठगोदाम से हुआ.पहले दिन श्रद्धालु भीमताल, फिर गोलजू देवता मंदिर, जागेश्वर होते हुए रात के समय पिथौरागढ़ पहुंचेंगे. दूसरे दिन यात्रा धारचूला, तीसरे दिन गूंजी, चौथे दिन नाभीढांग और फिर पांचवे दिन श्रद्धालु आदि कैलाश के दर्शन करेंगे. इसके बाद यात्रा छठें दिन चौकोड़ी, सातवें दिन अल्मोड़ा होते हुए आठवें दिन वापसी हल्द्वानी के काठगोदाम में समाप्त होगी.

147
19440 views

Comment