logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झाझा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, यश रहा अव्वल।

झाझा: कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में झाझा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में छात्र-छात्राओं ने न केवल श्रेष्ठ अंक प्राप्त किए, बल्कि अनुशासन, मेहनत और समर्पण का अद्भुत उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

इस गौरवमयी उपलब्धि में यश ने अव्वल स्थान प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उसके बाद आर्यन ने दूसरा और कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल की प्रतिभा और शिक्षण व्यवस्था को मजबूती से साबित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। साथ ही, अभिभावकों ने भी बच्चों की मेहनत और स्कूल के प्रयासों की सराहना की।
स्कूल निदेशक डॉ. सुरेन्द्र निराला ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाईयां खिला कर भविष्य निर्माण के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा यह सफलता न केवल स्कूल के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। साथ सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा अब आप स्कूल यूनिफार्म अगले 5 वर्षों बाद सफलता की ऊंचाई पर चढ़ कर पहनेंगे उस दिन हमें वास्तविक गुरु दक्षिणा प्राप्त होगा।

173
13532 views

Comment