logo

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने की डीसीपी नगर से मुलाकात बेहतर कानून व्यवस्था पर की चर्चा

गाजियाबाद। कोतवाली स्थित कार्यालय में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल व मेरठ मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया सहित जिले के पदाधिकारी ने ग़ाज़ियाबाद शहर में पुलिस उपायुक्त (सिटी) श्री धवल जायसवाल आई० पी० एस० के साथ जनपद की कानून व यातायात व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की और सुझाव दिए बैठक में सभी पदाधिकारी ने अपने परिचय से नगर पुलिस उपयुक्त को अवगत कराया।
जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने कहा स्वागत करते हुए हमें अत्यंत हर्ष हो रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में नगर में कानून-व्यवस्था और नागरिक सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा।
ग़ाज़ियाबाद शहर के प्रमुख नागरिक मुद्दों की ओर आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं:
1. यातायात की समस्या:
शहर के कई मुख्य चौराहों व मार्गों पर यातायात व्यवस्था बाधित रहती है, विशेषकर स्कूल खुलने व कार्यालय समय में। इससे आमजन को काफी परेशानी होती है।
2. वाहन पार्किंग की अव्यवस्था:
प्रमुख बाज़ारों जैसे कि चौपला मंडी, घंटाघर, और तुलसी निकेतन इत्यादि क्षेत्रों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनती है।
3. चेकिंग प्वाइंट्स पर असुविधा:
चेकिंग के नाम पर कई बार आम व्यापारियों एवं नागरिकों को अनावश्यक रूप से रोका जाता है जिससे असंतोष की स्थिति उत्पन्न होती है। कृपया इसे बेहतर समन्वय के साथ सुचारू बनाया जाए।
हम आशा करते हैं कि आपके कुशल प्रशासन में उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और ग़ाज़ियाबाद को एक व्यवस्थित और नागरिक हितैषी शहर के रूप में उन्नति मिलेगी।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, ग़ाज़ियाबाद की ओर से हम आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं और आपके सफल कार्यकाल की कामना करते हैं। इस अवसर पर अनिल सांवरिया मेरठ मंडल अध्यक्ष, प्रीतम लाल जिला अध्यक्ष, राजू छाबड़ा प्रदेश महामंत्री युवा, आशीष शर्मा जिला अध्यक्ष युवा, के० एन० डंगवाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, पवन त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष, भगत सिंह मनराल जिला संयुक्त महामंत्री, संजय शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, अरुण श्रीवास्तव जिला मंत्री, दलबीर सिंह जिला महासचिव युवा, रोहित वर्मा जिला मंत्री युवा, श्याम किशोर शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष, रवि कालिया विधानसभा 56 महामंत्री, बबलू आदि उपस्थित रहे।

82
2850 views