logo

साकीनाका के ९० फीट रोड पर कचरे का अंबार!..लोग दुर्गंध में जीने को मजबूर…शहर की साफ-सफाई में मनपा फेल....

साकीनाका के ९० फीट रोड पर कचरे का अंबार!..लोग दुर्गंध में जीने को मजबूर…शहर की साफ-सफाई में मनपा फेल.........

मुंबई..साकीनाका ९० फीट रोड पर लगे कचरे के अंबार से आने वाली दुर्गंध से लोगों को बीमार होने का भय सता रहा है। क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। आलम ये है कि लोग मनपा से शिकायत कर-करके परेशान हो चुके हैं। सड़कों पर तो कचरे के ढेर हैं ही, साथ ही सड़क के डिवाइडर पर भी कचरे का अंबार लगा हुआ है। जहां पर देवी-देवताओं के फोटो से लेकर खाद्य पदार्थ तक जमा हैं, लेकिन मनपा सोई हुई नजर आ रही है। क्षेत्र में रहने वाले लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है। वैसे तो सरकार द्वारा शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए अनेक योजनाएं चालू हैं, लेकिन कूड़ा निस्तारण केंद्र के अभाव में किसी परियोजना को सफलता नहीं मिल पाती। वहीं लोगों की लापरवाही भी कचरे से निपटने में दिक्कत पैदा कर रही है। लोग सड़कों पर ही घरों का कचरा फेंक देते हैं। लोग भी क्या करें, जब सरकार ही अपने वादे से पीछे हट रही है। शहर में पर्याप्त कूड़ेदान न होने से लोग सड़कों पर कचरा फेंंक रहे हैं, जो लोगों के लिए ही समस्या बन रहा है। वहीं नालों में भी कचरा जमा हो जाता है, जिससे बदबू आने लगती है, जोलोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।

0
0 views