logo

नारायणगढ़ में उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने 2 करोड़ 32 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया

NEWS BY R.S.MARU-9770027700

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2 करोड़ 32 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। 1 करोड़ की लागत से निर्मित नगर परिषद नारायणगढ़ के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण, 50 लाख की मल्हारगढ़ रोड़ डिवाईडर एवं सेंट्रल लाईटिंग का लोकार्पण, 12 लाख रुपए की अमृत 2.0 अंतर्गत ग्रीन पार्क का विकास कार्य, 21 लाख की रोड़ श्मशान घाट बाऊण्ड्रीवाल, शेड निर्माण, पेवर ब्लॉक, श्रद्धांजलि हाल, शवदाह रोड का लोकार्पण किया।
गांव खजूरी गोड में 49.14 लाख रु से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकापर्ण किया। इस दौरान सांसद, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार एवं आम नागरिक मौजूद थे। लोकार्पण के दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि नगर परिषद भवन का नाम सुदर्शन नाम रखा जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। नगर परिषद का भवन बहुत ही बढ़िया बनाया है। यहां आने वाले लोगों का काम अच्छे से करें एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार करें। मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से हर खेत को सिंचाई के लिए पानी एवं हर गांव में पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। सरकार द्वारा एक नहीं अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने खजूरी गोड़ में अस्पताल के लिए जमीन दान करने वाले दानदाताओं का सम्मान किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि खजूरी गोड़ में मांगलिक भवन बना दिया जाएगा। सरकार ने गांधी सागर का पानी खेतों में लाने का काम किया है। जिस पर लगातार काम चल रहा है। जिससे अब किसान 1 साल में तीन बार फसल ले सकेंगे। एक समय था जब किसान सिंचाई और बिजली के लिए तरसता था लेकिन अब बिजली 24 घंटे मिल रही है। सिंचाई के लिए बड़ी-बड़ी सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं बन रही है। सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना चलाई। जिसने गरीब व्यक्ति की संकट के समय मदद की है। लोगों को जीवन दान दिया है। जिसमें हर परिवार को एक साल में 5 लाख तक का निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। अब कोई भी गरीब व्यक्ति बिना इलाज के नहीं मरेगा। सरकार ने गैस कनेक्शन, शौचालय की व्यवस्था, किसान सम्मन निधि, बिना ब्याज के ऋण, लाडली बहना योजना, संबल जैसी अनेक योजनाएं चलाई है।

0
0 views