logo

पुलिस जवानों के क्रम- से- पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह बालाघाट मध्यप्रदेश

कर्तव्यनिष्ठ सेवा का सम्मान, समर्पण को प्रणाम...

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बालाघाट के लांजी क्षेत्र में आयोजित पुलिस जवानों के क्रम-से-पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह में वीर जवानों को सम्मानित कर बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश में नक्सलवाद उन्मूलन से जुड़ी गतिविधियों के अलावा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बालाघाट में जलस्रोतों के जीर्णोद्वार के प्रयासों के संदर्भ में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समारोह में 169 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

"आधुनिकता के साथ परंपरा के समन्वय" को साकार करते हुए आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक सुविधाओं के साथ जोड़कर बालाघाट में आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 69.80 करोड़ रुपए होगी।

समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता की भावना से ओत-प्रोत मध्यप्रदेश पुलिस के जवान राज्य की सुरक्षा की दृढ़ दीवार हैं, जिससे राज्य विकास पथ पर निर्बाध रूप से गतिमान है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।

Uday Pratap Singh
Bharti Pardhi
Rajkumar Karrahe
Gauraav Singh Pardhi
Madhya Pradesh Police

53
1482 views