logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एमडी ड्रग्स के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

जालौर के बिशनगढ पुलिस ने भंवरानी जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़ तलाशी ली युवकों के कब्जे से 12.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


जिले में एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम को लेकर अभियान चल रहा है

इसके तहत बिशनगढ़ थाने के हल्का क्षेत्र में नरसाणा से भंवरानी मुख्य सड़क पर सरहद ओडवाडा पहुंच नाकाबंदी शुरू की।

सड़क पर आने-जाने वाले वाहनो को चेक किया जा रहा था। इसी दौरान भवरानी की तरफ से एक मोटरसाइकल पर 2 युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बाइक को वापस घुमाकर भागने लगे

दोनों की संदिग्ध गतिविधियों होने से पुलिस जाब्ता द्वारा बाइक का पीछा कर नाम पता ओर पूछताछ की


दोनों की तलाशी ली गई जिसमें दोनों के कब्जे से 12.35 ग्राम एमडी बरामद व वाहन बाइक को जब्त किया।


साथ ही दोनों युवक जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र के सतलाना निवासी केवलराम(26) उर्फ कैलाश पुत्र नेमाराम माली व श्यामदास(23) पुत्र द्वारकादास संत को गिरफ्तार किया तथा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों से एमडी की खरीद-फरोख्त के संबध में पूछताछ जारी है

171
10747 views

Comment