logo

जायदाद के लिए बेटों ने दी पिता की सुपारी* *दिल्ली में रह रहे दो भाइयों ने 50 हजार में दी थी हत्या की सुपारी, पैर में गोली मारकर किया घायल*

*जायदाद के लिए बेटों ने दी पिता की सुपारी*

*दिल्ली में रह रहे दो भाइयों ने 50 हजार में दी थी हत्या की सुपारी, पैर में गोली मारकर किया घायल*

रायबरेली /डीह।उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना डीह पुलिस ने जायदाद के लिए पिता की हत्या का षड्यंत्र रचने वाले दो बेटों को गिरफ्तार किया है।
घटना 06 मई को थाना क्षेत्र के पछुवा बारा मजरे परशदेपुर के पास हुई। 58 वर्षीय किसान रतिपाल अपनी पत्नी रामवती के साथ खेत जा रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवारों ने रतिपाल के पैर में गोली मार दी। पुलिस ने घायल रतिपाल को जिला अस्पताल भेजा।
जांच में पता चला कि रतिपाल के छह बेटे हैं। तीन बेटों - अशोक, अभय और धर्मचंद को उन्होंने घर से निकाल दिया था। वहीं सुनील, बसंत लाल और करमचंद पिता के साथ रहते हैं। बेदखली का मुकदमा चल रहा है।
पिता मुकदमा न जीत पाएं, इसलिए दो बेटों ने उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उन्होंने दिल्ली में विजय कुमार और एक अन्य व्यक्ति को 50,000 रुपये में सुपारी दी। 5,000 रुपये एडवांस के तौर पर विजय को दिए गए।
पुलिस ने आरोपी बेटों को थाना क्षेत्र के बिरनावा से पर परसदेपुर रोड पर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज, निरीक्षक कृष्ण चंद्र, उप निरीक्षक विनय पाठक और आरक्षी विश्वजीत सिंह की टीम शामिल थी।

28
2327 views