logo

बिहार बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के स्वयंसेवक देश हित में देंगे अपनी सेवा



बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के स्वयंसेवक आपदा के इस घड़ी में अपने नियम और वसूलों के तहत देश हित में आए सबसे आगे : अरविन्द कुमार सिंह जिला संगठन आयुक्त स्काउट रोहतास

बिहार। भारत स्काउट गाइड के स्वयंसेवक देश के इस विकट घड़ी में अपने शीर्ष नेतृत्व (राष्ट्रीय मुख्यालय और राज्य मुख्यालय) के दिशा निर्देशन के आलोक में सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को हुए तैयार है।
बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में दिनांक 09 मई 2025 को आयोजित हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में बिहार राज्य के सभी जिला संगठन आयुक्त स्काउट और गाइड की एक आपात बैठक राज्य सचिव श्रीनिवास कुमार की अध्यक्षता में ऑन लाइन आयोजित की गई जिसमें सभी जिला के पूर्ववर्ती स्काउट और गाइड और वर्तमान स्काउट, गाइड या रोवर रेंजर जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से आवश्यक प्रशिक्षण के साथ देश के लिए इस युद्ध जैसी विकट परिस्थिति में प्रत्येक संभावित सहायतार्थ तैयार किया जा रहा है। ज्ञात हो की भारत स्काउट और गाइड के प्रशिक्षण पूर्व से ही देश सेवा और समाज सेवा के लिए होते हैं। जिसमें प्राथमिक चिकित्सा सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है और यह वह माध्यम है जो मनुष्य के लिए कभी भी कारगर साबित होता है। इस विषय का प्रशिक्षण भारत स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों को स्काउट गाइड के प्रारंभिक शिक्षा प्रथम सोपान से ही दी जाती है। इसके अलावे राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त होने के समय भी एंबुलेंस मैंन बैच प्राप्त करना अनिवार्य होता है जो की भारत स्काउट एवं गाइड का सर्वोच्चतम एवं अनिवार्य अवार्ड है। जिसमें बच्चे पूर्ण रूपेण प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने हेतु सक्षम तैयार होते हैं। साथ ही आपको बताते चले कि भारत स्काउट एवं गाइड की नीव ही सेवा भावना से हुई है। संस्था के संस्थापक लॉर्ड वेडेन पॉवेल ने अपने कार्यकाल के दौरान युद्ध में हुई जान मन की क्षति को देखते हुए स्काउट गाइड संस्था की स्थापना की थी जिसका मुख्य उद्देश्य सेवा है। और इसी उद्देश्य के तहत भारत स्काउट एवं गाइड सेवा के लिए सदा कार्यरत देखे जाते हैं, चाहे देश में बाढ़ की स्थिति हो या कोई भीषण हादसे या अन्य कोई सामान्य स्थिति भीड़ नियंत्रण हो अन्य कोई असमान्य स्थिति। हर समय भारत स्काउट गाइड के स्वयंसेवक तैयार रहते हैं। बैठक में सभी जिला संगठन आयुक्त ने एक स्वर में देश सेवा के लिए अपनी तथा अपने जिले के सभी स्काउट गाइड के तरफ से सेवा देने की सहमति प्रदान की। सभी ने इसे अपने लिए देश हित में कार्य करने का एक बहुमूल्य अतुलनीय मौका प्राप्त होने पर गर्व महसूस किया तथा केंद्र सरकार, राष्ट्रीय मुख्यालय, राज्य मुख्यालय और राज्य सरकार के साथ-साथ आपदा प्रबंधन विभाग के प्रति भी आभार व्यक्त किया कि सभी ने उन्हें इस गौरव पूर्ण कार्य के लिए उचित समझा। सभी जिला संगठन आयुक्त ने इसे अपनी बहुत बड़ी उपलब्धि भी बताई। इस बैठक में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ.विजय कुमार, संयुक्त राज्य सचिव, राज्य राज्य संगठन आयुक्त स्काउट आलोक रंजन और सभी जिला के जिला संगठन आयुक्त स्काउट गाइड ने भाग लिया।

0
0 views