logo

श्री सुरेश बन्छोर वरिष्ठ संरक्षक के नेतृत्व में दिनांक 15 मई 2025 गुरुवार को गुगल मीट के माध्यम से भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन हो रहा है।

काव्य गोष्ठी की सूचना

💥 अति आवश्यक सूचना 💥

साहित्यिक मित्र मंडल, जबलपुर समूह 1, 2, 3, 4, 5 में गूगल मीट ऐप के माध्यम से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

*महत्वपूर्ण विवरण*

- दिनांक: 15 मई 2025 (गुरुवार)
- समय: 4:00 बजे
- विषय: "पर उपदेश कुशल बहुतेरे लेते विचलित हो कई फेरे"
- नामांकन: केवल दिनांक 13/05/2025 दोपहर 2:00 तक ही नाम लिखे जाएंगे।

*प्रतियोगिता के नियम*

1. कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागी गूगल मीट ऐप डाउनलोड कर लें।
2. प्रतियोगिता का विषय "पर उपदेश कुशल बहुतेरे लेते विचलित हो कई फेरे" है। आपको सिर्फ एक रचना का ही पाठ करना है। रचना वाचन का समय अधिकतम तीन मिनट दिया जाएगा।
3. लिंक टच करते ही आप कवि सम्मेलन में सम्मिलित हो जाएंगे। सम्मेलन में सभी सदस्यों का रहना अनिवार्य है।
4. सभी अपने माइक को म्यूट करके रखेंगे। मंच संचालिका के द्वारा नाम बुलाए जाने पर ही माइक ऑन कर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर काव्य पाठ शुरू करेंगे।
5. हर सदस्य को दिए गए विषय पर ही काव्य पाठ करना होगा, अन्य विषय अमान्य होगा।
6. उत्साहवर्धन चैट बॉक्स में लिखकर करेंगे न कि माइक ऑन करके।
7. काव्य पाठ के बाद धन्यवाद ज्ञापन होगा।
8. जो भी कवि मंच सम्मेलन के नियम की अवहेलना करेंगे उन्हें काव्य पाठ नहीं करने दिया जाएगा उनको मीटिंग से रिमूव कर दिया जाएगा।

*विशेष निर्देश*

- सभी सदस्य अपना नाम और अंतरराष्ट्रीय सदस्यता क्रमांक पटल पर लिखते चलें।
- जो सदस्य अपने अनुक्रमांक में उपस्थित नहीं होता है तो उसे कार्यक्रम में बाद में भी शामिल नहीं किया जाएगा।
- जो सदस्य समूह में नाम लिखवाता है और कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होता है उसे भविष्य में कार्यक्रम में मौका नहीं दिया जाएगा।

*आयोजक*

मनु पांडे

*मुख्य अतिथि और वक्ता*

- मुख्य वक्ता: चंद्रकला शर्मा जी
- विशिष्ट अतिथि: शशिकला पाण्डेय जी
- मुख्य अतिथि: सुरेश बन्छोर जी
- अध्यक्षा: सिपाली गुप्ता जी

*मंच संचालन*

- मुख्य संचालिका: आभा गुप्ता जी
- मेघा अग्रवाल जी
- मिताली श्रीवास्तव वर्मा जी
- अनिता बाजपाई जी
- मधु वशिष्ठ जी
- कीर्ति यादव जी

*सरस्वती वंदना*

जिस सदस्य को सरस्वती वंदना करनी है कृपया समूह में नाम लिखवा दें।

*उपस्थिति और अनुक्रमांक*

सभी को साहित्यिक मित्र मंडल जबलपुर द्वारा दिए गए अनुक्रमांक के साथ अपना नाम लिखकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करवाना अनिवार्य होगा।

मनु पांडेय
आयोजक

12
732 views