logo

हरदोई के देवनपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर पाँच दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं में उल्लास

हरदोई, कछौना:
जनपद हरदोई के विकासखंड कछौना क्षेत्र स्थित देवनपुर क्रॉसिंग के पास राष्ट्रीय स्मारक अशोक स्तंभ परिसर शाक्यमुनि बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा 2588 वें वर्ष के पावन अवसर पर पाँच दिवसीय बुद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 18 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें इस बार भी देश-विदेश से श्रद्धालुओं और धम्म अनुयायियों की सहभागिता देखी जा रही है।

यह आयोजन 08 मई 2025 (गुरुवार) से शुरू होकर 12 मई 2025 (सोमवार) तक चलेगा। कथा का समय दो चरणों में निर्धारित है – दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक और रात्रि में 8 बजे से 11 बजे तक। आयोजन के अंतिम दिन 12 मई को विशेष भोजनदान कार्यक्रम भी संपन्न होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिक्षु प्रज्ञा कीर्ति होंगे, वहीं विशेष उपस्थिति में रहेंगे अभिनीत मौर्य (अन्तर्राष्ट्रीय पर्वतारोही), जो एक अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही हैं।
कार्यक्रम का संचालन लवकुश मौर्य (मो. 9198589406) द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के संस्थापक स्व. भानू प्रकाश मौर्य की स्मृति में यह आयोजन और भी विशेष हो जाता है।
धम्म प्रचार में योगदान देने वाली ज्ञानवती बौद्ध (ग्राम- नरोसा बी.के.टी., लखनऊ) इस आयोजन की प्रमुख वक्ता रहेंगी।

11 मई को विशेष आकर्षण के रूप में जादूगर पी.एल. सरकार का जादू शो भी रखा गया है, जो बच्चों और युवाओं के लिए एक यादगार अनुभव होगा।

इस मौके पर आयोजकों ने सभी धम्म अनुयायियों, उपासकों और उपासिकाओं से निवेदन किया है कि वे सादर आमंत्रण स्वीकार करते हुए इस ज्ञानोत्सव में भाग लें, धम्म और आनंद की प्राप्ति करें और आयोजन को सफल बनाएं।

नमो बुद्धाय।
जय भीम।
जय भारत।

रिपोर्ट :- शाक्य आशीष सिंह मौर्य सीनियर न्यूज़ रिपोर्टर मानवाधिकार मीडिया

88
6018 views