logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश बदायूं राशिद हुसैन एडवोकेट को "हाकिम खाँ सूरी सम्मान 2025" से नवाजा गया, केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश बदायूं
राशिद हुसैन एडवोकेट को "हाकिम खाँ सूरी सम्मान 2025" से नवाजा गया, केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने किया सम्मानित
जनपद बदायूँ के सहसवान कस्बे के रहने वाले प्रतिष्ठित अधिवक्ता एडवोकेट राशिद हुसैन को क्षत्रिय महासभा जनपद बदायूँ द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित “हाकिम खाँ सूरी सम्मान - 2025” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय श्री बी.एल. वर्मा जी द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति रही। मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि “राशिद हुसैन जैसे युवाओं का समाज सेवा और न्याय व्यवस्था में योगदान सराहनीय है। ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”

एडवोकेट राशिद हुसैन को यह सम्मान न्यायिक सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समाज में समानता और सद्भावना के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया गया। सम्मान समारोह के दौरान जनपद के गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

राशिद हुसैन ने सम्मान प्राप्त करने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान न सिर्फ मेरा, बल्कि उस विचारधारा का है जो समाज में न्याय, एकता और शांति की स्थापना का प्रयास करती है।”

इस उपलब्धि पर सहसवान क्षेत्र सहित पूरे बदायूँ में हर्ष और गर्व का माहौल UttarPradeshBadaun

170
3321 views

Comment