logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिछीवाड़ा के शान्ति निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय का पुर्व जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने किया उद्घाटन ।

आइमा मिडिया, गजेन्द्र मालवीय, फलासिया। पंचायत समिति क्षेत्र के बिछीवाड़ा शान्ति निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुर्व जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने रिबिन काट कर शुभारंभ किया। ‌विशिष्ट अंतिथि विधासभा प्रभारी निलमराज पुरोहित, फलासिया मण्डल अध्यक्ष भोपाल सिंह शक्तावत थे। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पुर्व जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने नवीन विद्यालय भवन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए एक पनघट, शोचालय निर्माण व विद्यालय तक सीसी सड़क बनाने एंव हर सम्भव मदद करने की घोषणा की । वहीं विधानसभा प्रभारी निलमराज पुरोहित ने बच्चों के विकास व बढ़ती उम्र के साथ शिक्षा के बारे में संबोधित किया। प्रधानाचार्य कालु लाल पारगी ने बताया कि इस विद्यालय में बिछीवाड़ा सहित तुम्दर, आमोड, गोदावाडा, आमीवाडा, घोडीमारी, आमलिया तुरगढ सहित दुरदराज के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। इसी के साथ सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दोहरान किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नन्दुभाई पटेल, पुर्व मण्डल महामंत्री फतेह लाल भाट, पुर्व पंचायत समिति सदस्य, रामलाल मेघवाल, पुर्व सरपंच नाथुराम अंगारी, पुर्व एसटी मोर्चा अध्यक्ष हरिश अंगारी, विद्यालय स्टाफ लोकेश पटेल, संजय शर्मा, चरण पारगी, राकेश कसोटा सहित छात्र व ग्रामीण उपस्थित रहे। संचालन अध्यापक विक्रम लोहार, गजेन्द्र मालवीय द्वारा किया गया।

157
9256 views

Comment