logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरिडोर बनने से बुंदेलखंड का नाम बॉदकपुर के नाम से जाना जाएगा-सांसद राहुल सिंह लोधी

सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा बड़ी प्रसन्नता का विषय है, कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव जी का आगमन हो रहा है, व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, सारी तैयारी हो गई हैं। पीले चावल देकर पूरे बांदकपुर में सभी लोगों को आमंत्रित किया हैं। पहले बुंदेलखंड खजुराहो के नाम से जाना जाता था लेकिन जब यह कॉरिडोर बन के तैयार होगा, जब बुंदेलखंड का नाम लिया जाएगा तो बॉदकपुर प्रथम स्थान पर निकल कर आएगा। आने वाले समय में संपूर्ण बुंदेलखंड बांदकपुर के नाम से जाना जाएगा। सांसद श्री लोधी ने कहा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से महादेव जी ने सबको कुछ दिया है, कल वह तारीख तय हो गई है, कॉरिडोर का निर्माण प्रारंभ हो रहा है।

सांसद श्री लोधी ने सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा इस पल के साक्षी बनें और अधिक से अधिक संख्या में यहाँ पहुंचे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह, वरिष्ठ विधायक जयंत कुमार मलैया, राज्यमंत्री लखन पटेल की गरिमामय उपस्थिति में इसका भूमि पूजन होने जा रहा है। यहाँ क्षेत्र में भी सभी को आज पीले चावल देकर आमंत्रित किया है, साथ में बड़ी संख्या में अलग-अलग ग्राम पंचायत के सरपंच भी आए हैं, सभी लगे हुए हैं, यह कार्यक्रम भव्य और दिव्य बनेगा। उन्होंने कहा मुझे पूर्ण भरोसा है जिस प्रकार का जोश और उत्साह आज यहाँ देखने मिल रहा है कल भूतों न भविष्यति होने वाला हैं। इतिहास के पन्नो में 9 मई का समय दर्ज होने वाला है।

159
3113 views

Comment