logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आईपीएल मैच :पंचाब एवं दिल्ली के बीच खेला जा रहा मैच रोका गया।

पंजाब एवं दिल्ली के बीच खेले जा रहे मैच को रोक दिया गया सारे लाइट्स बंद कर दिए गए है फैंस को मैदान से बाहर निकाला जा रहा है। इस वक्त भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. पाकिस्तान ने भारत की 15 जगहों पर हमले करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है. इन जगहों में पठानकोट भी शामिल है, जो धर्मशाला से सिर्फ 2 घटे 41 मिनट के दूरी पर है. इस मैच के रद्द होने को लेकर BCCI या आईपीएल की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

पंजाब दिल्ली के मैच में भारतीय सेना को किया गया सलाम l

भारतीय सेना ने 6 7 मई की रात पाकिस्तान के 9 आंतकी जगहों पर हवाई हमला किया, जिसमें कई आंतकी मारे गए हैं. अब बौखलाहट में पाकिस्तान भारत में हमले करने की कोशिश कर रहा है, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है. भारतीय सेना को पूरा देश सलाम कर रहा है. आईपीएल मैचों के दौरान भी उन्हें सलामी दी जा रही है. आज पंजाब दिल्ली के मैच में भी भारतीय सेना को उनके पराक्रम के लिए सैल्यूट किया गया.

165
20802 views

Comment