logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्व विधायक सोमप्रकाश गिरी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, नेताओ ने दी श्रद्धांजलि

कुरुद, धमतरी(छत्तीसगढ़)। कुरूद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, ग्राम मरौद निवासी सोमप्रकाश गिरी जी 89 वर्ष का आज आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई।

पूर्व विधायक श्री गिरी के निधन की खबर से स्तब्ध ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद आशीष शर्मा ने कहा कि महान शख्सियत , संघर्ष के मिशाल, शेर दिल का चले जाना बहुत ही दुखद है। नेता प्रतिपक्ष भानु चंद्राकर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे संस्था के संरक्षक और मार्गदर्शक का निधन होना बहुत दुखद हैं। उन्होंने वंदेमातरम परिवार और बोलबम सेवा समिति की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राहुल गांधी विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पांडेय ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजनीति के महानायक, सशक्त हस्ताक्षर, कुशल नेतृत्वकर्ता, मेरे राजनीतिक जीवन के प्रथम गुरु पूर्व विधायक सोमप्रकाश गिरी जी से 5 दिन पूर्व ही फोन पर चर्चा हुई थीं।
पार्षद एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि खबर सुनकर काफी गहरा दुःख हुआ हैं, उनका निधन कुरूद विधानसभा एवं कांग्रेस परिवार  एवं छग प्रदेश की राजनीति में अपूरणीय क्षति है। उनकी राजनीतिक एव सामाजिक सक्रियता और कार्य शैली हमेशा युवाओं को प्रेरणा देती रहेगी।

पूर्व विधायक सोमप्रकाश गिरी जी को सभापति मनीष साहू, विरेन्द्र चंद्राकर, विनोद केला, सतीश सिन्हा, एडी मानिकपुरी, तुकेश कुमार साहू, सौरभ महावर, लोकेश्वर साहू, दिलीप जादवानी, श्रवण साहू व अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया हैं।

142
18120 views
33 shares

Comment