logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर ने किया जिला शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा केन्द्र कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

अशोकनगर। कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा बुधवार को प्रातः 10 बजे जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया एवं उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी नीरज शुक्ला सहित स्टाफ के कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अधिकारी, कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।

जिला शिक्षा केन्द्र का किया निरीक्षण :

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने प्रातः 10 बजकर 15 मिनिट पर जिला शिक्षा केन्द्र पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में जिला परियोजना समन्वयक राहुल शर्मा सहित कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए। संबंधित कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कार्यालय में सभी शासकीय सेवक निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे तथा निर्धारित समय के पश्चात ही कार्यालय छोड़ें।

119
9405 views

Comment