logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

India Operation Sindoor News: पहलगाम अटैक के पीछे पाक...आतंकियों पर ऑपरेशन सिंदूर क्यों? भारत ने दुनिया को सबूत के साथ दिया जवाब

India Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों की लंका खाक कर दी. जब पूरा देश सो रहा था, तब भारतीय सेना और वायुसेना पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें बरसा रही थीं. पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारत के इस एक्शन का नाम है ऑपरेशन सिंदूर. ऑपरेशन सिंदूर नाम खुद पीएम मोदी ने रखा है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में जैश, लश्कर और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इस ऑपरेशन में कम से कम 70 आतंकी मारे गए हैं. भारत ने कैसे इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, क्या मकसद था और आतंकियों की कितनी कमर तोड़ी, खुद भारत ने दुनिया को जवाब दिया है. भारत की तीनों सेनाओं की ओर से ऑपरेशन सिंदूर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें दुनिया को एयरस्ट्राइक का सबूत मिल गया. आर्मी की ओर से सोफिया कुरैशी, वायुसेना की ओर से व्योमिका सिंह और विदेश मंत्रालय की ओर से विक्रम मिसरी मौजूद थे.

भारत ने पूरी दुनिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस बता दिया कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमले का जवाब है. आर्मी की ओर से सोफिया कुरैशी ने साफ कर दिया कि भारत ने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. सिविलियन कैजुएलिटी नहीं हुई है. पाकिस्तान और पीओके में हमला हुआ. हमने लश्कर और जैश के ट्रेनिंग सेंटर को तबाह किया. हमने 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया.

154
3861 views

Comment