logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विद्यार्थियों को मॉकड्रिल और ब्लैकआउट के बारे में जानकारी ....

ब्लैकआउट मॉक ड्रिल एक ऐसा अभ्यास जिसमे आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयारियों को परखना और सुधारना है। - शिक्षाविद पवन पाराशर

भरतपुर 07 मई 2025 :-

राष्ट्रव्यापी सुरक्षा अभ्यास के लिए किया हम तैयार है इसी को ध्यान रख देश के चयनित जिलों में मॉकड्रिल और ब्लैकआउट का आयोजन किया जा रहा है युवा पीढ़ी इससे अनभिज्ञ न रहे इसी उदेश्य से आज फ्यूचर पॉइंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर एजुकेशन, जयंती नगर, भरतपुर पर विद्यार्थियों को नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल और ब्लैकआउट के बारे में जानकारी देकर जिज्ञाषाओ को शांत किया गया गया। युवा पीढ़ी जन जागरूकता जानकारी के अन्तर्गत ब्लैकआउट और हवाई हमले की चेतावनी के सायरन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित रहने और बचाव के तरीको से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया

संस्था निर्देशक शिक्षाविद पवन पाराशर ने कहा कि प्रत्येक जिम्मेदार भारतीय नागरिक का दायित्व है कि वह मॉकड्रिल और ब्लैकआउट से संबंधित निर्देशों का आत्मसयम से पालन करे और आम नागरिक सक्रिय भागीदारी और संयम के साथ सावधानी बरतने का विशेष ध्यान रखे संस्था जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन समय समय पर करती रहती है ताकि जनमानस जागरूक रहे, सचेत रहे

इस जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता पेम्पलेट भी विद्यार्थियों को निःशुल्क वितरित किये गए विशेष सहयोग हर्ष शर्मा का रहा
संस्था कोर्डिनेटर कमलेश पाराशर, जानवी गोयल, दुष्यंत चौहान, गौरी शर्मा, पूजा कुंतल, साक्षी सिंघल, भवन कुंतल, तान्या शर्मा, धैर्य मूलचंदानी, मधुसूदन शर्मा, मानवी सिंह, दिव्या सिंह, चंचल सिंघल, कार्तिक लवानिया, मयंक सिंह, लावण्या कटारा, शालू गुप्ता, हर्षित गुर्जर, मुनमुन, अर्थ बंसल, अर्जुन शर्मा आदि इस जागरूकता कार्यक्रम के गवाह बने

147
5071 views

Comment