
हाई स्कूल साराडीह का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं बोर्ड परीक्षा में दीपिका साहू ने 94% अंक के साथ मारी बाजी
पलारी। पलारी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल साराडीह ने इस वर्ष की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा दीपिका साहू ने 94% अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है और अपनी मेहनत का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।
दीपिका, ग्राम साराडीह निवासी श्री डोमार साहू की पुत्री हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि और सीमित संसाधनों के बावजूद दीपिका ने अथक परिश्रम और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। उनके साथ-साथ स्कूल की अन्य छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
हाई स्कूल साराडीह – कक्षा 10वीं टॉप 05 छात्राएं:
1. दीपिका साहू – 94.00%
2. त्रिषा टंडन – 91.66%
3. गरिमा कोसले – 87.33%
4. यामिनी साहू – 87.00%
5. लीशा साहू – 86.16%
विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और ग्रामवासियों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस सफलता से स्पष्ट है कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएँ भी कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन के दम पर किसी भी ऊँचाई को छू सकती हैं।
दीपिका ने कहा: "यह सफलता मेरे माता-पिता, शिक्षकों और अपने निरंतर प्रयासों की देन है। मैं आगे भी इसी तरह मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहती हूँ।"
हाई स्कूल साराडीह का यह सामूहिक प्रदर्शन पूरे गाँव और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।