logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर कल 07 मई 2025 को संध्या 7 बजे से 7:10 बजे तक हो

जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर कल 07 मई 2025 को संध्या 7 बजे से 7:10 बजे तक होने वाले ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के विषय में मीडिया को अवगत कराया। इस मॉक ड्रिल के दौरान शाम 6 बजकर 58 मिनट पर पटना शहर के 80 मुख्य स्थानों पर 2 मिनट तक सायरन बजेगा। उसके बाद सभी प्रकार की लाईट बंद कर 10 मिनट का ब्लैक आउट होगा। 7:10 बजे दोबारा सायरन बजने पर मॉक ड्रिल समाप्त होगी। यदि अपरिहार्य परिस्थिति में लाइट जलाना हो तो खिड़की बंद रखें एवं मोटा पर्दा लगाएँ। सड़क पर गाड़ियों को भी इस दौरान रुककर लाइट ऑफ करना है। केवल आकस्मिक सेवा इस दौरान कार्यरत रहेगी।
इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य युद्ध जैसी आपात परिस्थितियों में नागरिकों की सतर्कता एवं सहयोग से किसी भी क्षति को न्यूनतम करना है।
CMO Bihar
Nitish Kumar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
PIB in Bihar
Patna Police
Bihar Police
Patna Traffic Police
Home Department, Govt. of Bihar

126
10920 views

Comment