logo

*वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ़ इंडिया ने डॉ विनोद कुमार को चंडीगढ़ संयोजक की सौंपी जिम्मेदारी*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ़ इंडिया की केन्द्रीय समिति ने डॉ विनोद कुमार शर्मा को यूनियन की संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ यूनिट के संयोजक पद पर मनोनीत के लिए चुना हैं।, उन्हें इस पद पर चंडीगढ़ में केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में कार्यों का संपादन करना होगा और इस संदर्भ में समय समय पर केन्द्रीय समिति द्वारा जारी निर्देशों,नीतियों व संगठन का प्रचार प्रसार और मजबूत करने के दायित्व भी सौंपा गया है। डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा ने यह सुनिश्चित किया कि वे संस्था के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे ।
इस आशा और विश्वास के साथ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ़ इंडिया ने अपेक्षा की हैं कि डॉ विनोद कुमार शर्मा अपने पद, प्रतिष्ठा एवं अपने कर्तव्यों का सदैव कुशलता पूर्वक निर्वहन करते रहेंगे। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही चंडीगढ़ इकाई का गठन किया जाएगा। वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी डॉ विनोद कुमार शर्मा को नियुक्ति पत्र के माध्यम से अवगत कराया है।

13
515 views