logo

राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) की महिला पदाधिकारियों की मीटिंग गवर्नमेंट कॉलेज के पास 5 मई को अम्बाला छावनी कार्यालय में संपन्न हुई।

अंबाला छावनी: संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई श्रीमती अंशु शर्मा नए सदस्य के रूप में शामिल हुई प्रदेश अध्यक्षा (महिला) वरुणा शर्मा, प्रदेश महासचिव रुचि शर्मा, अम्बाला छावनी प्रवक्ता अंजू शर्मा ने भगवान परशुराम जी का पटका पहनकर कर अंशु शर्मा का स्वागत किया।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया अंशु शर्मा की देखरेख में गर्मी की छुट्टियों में बच्चों व महिलाओं के लिए निशुल्क समर कैंप लगाया जाएगा जिसमें मेहंदी लगाना,नृत्य, शिल्पकला सिखाया जाएगा।
जल्दी ही संगठन में महिलाओं का विस्तार होने जा रहा है।

25
952 views