logo

बेगूसराय:*कार्ल मार्क्स की 207वीं जंयती मनाई गई।*

आज शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा कम्युनिस्ट के महान नेता कार्ल मार्क्स की 207 वीं जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह की। अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कार्ल मार्क्स का जन्म आज ही के दिन जर्मनी में हुआ था। और उनका मृत्यु 14/03/ 1883 को लंदन में हो गया। कार्ल मार्क्स समाजवाद के प्रणेता और अर्थशास्त्री में डॉक्टरी करने के बाद वे पत्रिकाओं में लेख लिखना शुरु कर दिया। फ्रांस से निष्कासित के बाद वे जर्मनी में मजदूर संगठन और कम्युनिस्ट लीग के निर्माण में सक्रिय हो गए। और 1847 में उन्होंने एंगल्स उसके साथ अंतर्राष्ट्रीय समाजवाद का प्रथम घोषणा पत्र प्रकाशित किया। ऐसे महान नेता जिनके विचारों से गांधीजी भी सहमत थे। इस अवसर पर महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने कहां के कार्ल मार्क्स कम्युनिस्ट के विश्व के नेता माने जाते थे। अपने क्रांतिकारी विचारों के कारण कार्ल मार्क्स को आजीवन भटकना पड़ा। "दी कम्युनिस्ट में फेस्टी" और दास कैपिटल नामक दो अमर ग्रंथों में दुनिया में तहलका मचा दिया । उन्होंने पूंजीवाद का विरोध तथा समाजवाद का प्रतिपादन किया। ऐसे महान कार्ल मार्क्स को मेरा शत-शत नमन। इस अवसर पर जेपी सेनानी जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि कार्ल मार्क्स विश्व में वामपंथी के नेता थे। जिन्होंने कम्युनिज्म का स्थापना की और लेनिन ने धरती पर उतारा। ऐसे महान कार्ल माक्र्स को शत-शत नमन। इस अवसर पर अमर कुमार इंजीनियर ने कहा कि मेरे पूज्य बाबा जी कॉमरेड सुखदेव सिंह काल मार्स के बारे में कहा करते थे ऐसे महान कम्युनिस्ट के नेता विश्व के मजदूर का सपना लेकर चलते थे। ऐसे महान नेता को शत-शत नमन करते हैं lइस अवसर पर पवन शर्मा रोटी बैंक सहयोग समिति के संजोजक ने कहा कि दुनिया के मजदूरों एक हो - का नारा कार्ल मार्क्स ने ही दिया था। उनका सारा जीवन सर्वहारा वर्ग का एक तंत्र लगाने के प्रयासों में ही बीता। साम्यवाद उन्हीं की देन है। ऐसे महान समाजवादी एवं क्रांतिकारी नेता को शत-शत नमन। इस अवसर पर बिंदेश्वरी रावत, नाथो साव,छोटू कुमार,गोविंद कुमार, अनेकों ने कार्ल मार्क्स के स्मृति दिवस पर अपना विचार व्यक्त किया । और उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण की।
REPORT BY
BIKRAM KUMAR SINGH
NEWS OF BEGUSARAI

3
13 views