
धूमधाम से आरम्भ हुआ आर्य समाज वाशी का स्थापना दिवस का कार्यक्रम
आज दिनांक 3-5-2025 शनिवार के दिन वाशी, नवी मुम्बई स्थित आर्य समाज का 44वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ आरम्भ हुआ। प्रातः काल आर्य समाज के धर्माचार्य पण्डित नागेश चन्द्र शर्मा जी द्वारा देवयज्ञ अग्निहोत्र का संपादन किया गया। तत्पश्चात सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक प्रभाकर गुप्त जी द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तति की गई। नोएडा से पधारे सुप्रसिद्ध विद्वान, डीएवी विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य करण सिंह जी द्वारा वेदोपदेश किया गया। उन्होंने वेदमन्त्र की व्याख्या करते हुए दुर्गुणों के त्याग और सद्गुणों के धारण करने के लिए प्रेरणा दी।
अपरान्ह में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुम्बई के विभिन्न क्षेत्रों से पधारी हुई विदुषियों और सामाजिक कार्यकर्त्रियों ने भाग लिया। सम्मेलन का विषय था, "आज के समय की पुकार - संयुक्त परिवार "
इस विषय पर विभिन्न विद्वानों और विदुषियों ने अपने विचार रखे। श्री प्रभाकर गुप्त जी के मधुर भजनों का सभी ने रसास्वादन किया।
सायंकालीन सत्र में प्रभाकर गुप्त जी के भजन हुए। तत्पश्चात आचार्य करण सिंह जी ने मनुष्य की आवश्यकताओं और स्वाभाविक इच्छाओं और उनकी पूर्ति के लिए वैदिक रीति अनुसार जीवन शैली धारण करने की प्रेरणा दी।
शान्तिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
सम्पर्क- पण्डित नागेश चन्द्र शर्मा
स्थानीय सम्पादक (महाराष्ट्र) - "उगता भारत" राष्ट्रीय समाचार पत्र
(विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें)
सम्पर्क - 9167724445
https://www.instagram.com/pandit_nagesh_chandra_sharma?igsh=MXMxM3Nrb2Rvd3liYg==
https://youtube.com/@panditnageshchandrasharma?feature=shared
https://x.com/PtNagesh?s=09
https://www.facebook.com/share/15RYkPPxuj/