logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकीय घड़सीसर विद्यालय के विद्यार्थियों का उत्साह, उमंग व ऊर्जा अद्भुत एवं अकल्पनीय - डॉ. तनवीर मालावत

बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, घड़सीसर, बीकानेर में श्रीमती बस्सु मालावत द्वारा निर्मित करवाए गए दो शौचालयों एवं चार बालिका लघुशंकालयों के निर्माण पश्चात उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डॉक्टर तनवीर मालावत ने कहा कि राजकीय घड़सीसर विद्यालय के विद्यार्थियों का उत्साह, उमंग व ऊर्जा अद्भुत एवं अकल्पनीय है। उन्होंने स्कूल के पॉजीटिव वातावरण की खुले मन से सराहना करते हुए कहा कि यहां का आदर भाव भी अनुकरणीय है।
विद्यालय के कार्यक्रम भावुक, शानदार एवं अनमोल बताते हुए कहा कि इस स्कूल के लिए उनका सहयोग सदैव उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित बीकानेर के जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) श्री रामगोपाल शर्मा से भी उन्होंने विभाग स्तर पर विद्यालय हेतु सहयोग की अपील की। सीआरपीएफ के कमांडेंट श्री देवेंद्र कस्वां ने विद्यालय की टीम भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए अन्य विद्यालयों द्वारा यहां विजिट कर अनुकरण करने योग्य बताया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्री विजय खत्री ने अपने संबोधन में डॉक्टर तनवीर मालावत अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के सहयोग से विद्यालय में चिकित्सा शिविर आयोजित करने एवं जरूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मा वितरण हेतु प्रयास करने की बात कही। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) डॉ. रामगोपाल शर्मा ने शाला के प्रबंधन एवं स्टाफ की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि स्कूल का नामांकन 500 से अधिक होने के बावजूद शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक स्तर उच्च कोटि का होना बड़ी बात है। डॉ. शर्मा ने श्रीमती बस्सु मालावत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनसे अपील की कि भविष्य में भी आप इस विद्यालय में आवश्यकता अनुसार कार्यों का संपादन करवाते रहें। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया ने भी अपने उद्बोधन में विद्यालय के लिए बस्सु मालावत द्वारा किए गए योगदान को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि वे भी इस स्कूल के सहयोग हेतु सदैव तैयार रहेंगे। इस दौरान पूर्व पार्षद श्री अब्दुल सत्तार ने विद्यालय की टीम भावना की सराहना की। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को संस्कारशील, मेहनती एवं कर्मठ युवा पीढी बनाने में शिक्षकों की भूमिका की प्रशंसा की और अपनी तरफ से भी सदैव सहायतार्थ उपलब्ध होने की बात कही। विद्यालय की अध्यापिका जूली चौधरी को इस अवसर पर भामाशाह प्रेरक का सम्मान दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती करुणा सोलंकी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की। नवरत्न मेघवाल ने कार्यक्रम का प्रभावी मंच संयोजन किया। इस अवसर पर गिरधारी, रफीक, अरविंद चौधरी, सिकंदर इत्यादि गणमान्य जन सहित अनेक अभिभावक भी मौजूद रहे।


135
18289 views

Comment