logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत में मुरूम डाल कर डेस्ट के लगा रहे बिल



मध्यप्रदेश उमरिया जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम पंचायत बचहा में शासकीय हाई स्कूल बचहा की ग्राउंड का समतलीकरण ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा था जिसमें मध्यप्रदेश शासन की जमीन डोगरी की मुरूम को ग्राउंड में जेसीबी व टैक्टर लगा के डाला गया है व मुरूम को छुपाने के लिए लगभग चार से पांच ट्रॉली डेस्ट को ऊपर से डाल दिया गया है व उस में ओम पत्थर क्रेशर बरही के नाम से डेस्ट का बिल क्रमांक 128 में 74904.87 रूपये का व बिल क्रमांक 129 में 94499.68 रूपये बिल बिल लगा दिया है

इंजीनियर द्वारा हो रहा फर्जी सत्यापन

इंजीनियर द्वारा मुरूम को कागज में डेस्ट का सत्यापन किया गया है व जेसीबी से किए गए कार्य को मनरेगा से भुगतान किया जाता है

ग्राम पंचायत की योजनाओं का लाभ न देने की धमकी

यदि कोई व्यक्ति द्वारा ग्राम पंचायत के फर्जी कार्यों की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की जाती है तो उनको सरपंच, रोजगार सहायक,सचिव,इंजीनियर, पीसीओ, व आवास समन्वय अधिकारी से धमकी दी जाती है कि हम तुम कोई भी योजना का लाभ नहीं देगे व योजना का लाभ देने से वंचित रखा जाता है

किसके संरक्षण में दिख रहे रंगदारी ?

ग्राम पंचायत बचहा में नियमों कायदों की आहुति दे दी गई है और यहां पर सरपंच सचिव का जंगल राज चल रहा है शायद यही वजह है कि रातों-रात दो-दो जेसीबी लगाकर तालाब की खुदाई करवा दी जाती है

वही इन सब मामलों से भिन्न जनपद पंचायत मानपुर सीईओ पड़ला झड़ते हुए कार्रवाई करने से बच रहे हैं मसलन सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार ऐसा अनुशासनहीनता करने वालों को किसका आरक्षण मिला और जिम्मेदार अधिकारी ने चुप्पी क्यों साध रखी है? लिहाजा यदि सरपंच सचिन पर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं तो ऐसे में इन्हें और बल मिलता रहेगा

इनका कहना है

जनपद पंचायत मानपुर को घटना से अवगत करने और उसे पर प्रक्रिया लेने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा |

जनपद पंचायत मानपुर सीईओ

210
4897 views

Comment