logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुठौंद के महामाई मंदिर का 95.24 लाख रुपए से होगा कायाकल्प

उरई/जालौन। पर्यटन विभाग की वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य योजनान्तर्गत परियोजनाएं स्वीकृत हुई है जिसमे जनपद जालौन के ब्लाक कुठौंद अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजुआपार यमुना किनारे स्थित महामाई मंदिर परिसर का रु० 95.24 लाख स्वीकृत धनराशि से पर्यटन विकास कार्य किया जाएगा।
क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी झाँसी मण्डल झाँसी ने बताया कि जनपद जालौन में पर्यटन विभाग की वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य योजनान्तर्गत परियोजनाएं स्वीकृत हुई है जिसमे जनपद जालौन के विधान सभा क्षेत्र माधौगढ़ के ग्राम पंचायत बिजुआपार ब्लाक कुठौंद यमुना किनारे स्थित महामाई मंदिर परिसर का पर्यटन विकास कार्य किया जाएगा जिसकी स्वीकृत धनराशि रु० 95.24 लाख है यह कार्य उ०प्र० राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर परिसर में यात्री हॉल, प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था एवं बोरिंग, पेड़ के चारो ओर चबूतरा, मंदिर परिसर में मारबल फर्स, रामलीला मंच, गजीबो, इंटरलॉकिंग टाईल्स, डस्टबिन, सैण्ड स्टोन बेंचेस, सोलर लाईट, म्यूरल एवं साईनेज आदि का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद जालौन में कालपी के पास प्राचीन पातालेश्वर मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य किया जाएगा जिसकी स्वीकृत धनराशि रु० 95.24 लाख है यह कार्य उ०प्र० राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर परिसर में यात्री हॉल, प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था एवं बोरिंग, कोटा पत्थर से मंदिर परिसर में फर्स, मन्दिर परिसर में मार्बल फर्स, इंटरलॉकिंग, डस्टबिन, सैण्ड स्टोन बेंचेस, सोलर लाईट, म्यूरल एवं साइनेज आदि का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त परियोजनाओं के पूर्ण होने पर प्रदेश में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओ में विकास के साथ-साथ पर्यटको के आवागमन में बढ़ोत्तरी होगी।

136
10202 views

Comment