logo

कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय वैदिक अनुष्ठान शुरू ।


महुली सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_ सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोरगी गांव में कनहर, मलिया और लौवा नदी के संगम क्षेत्र में स्थित केवड़िया बाबा पहाड़ी पर नौ दिवसीय वैदिक अनुष्ठान शुक्रवार को शुरू हो गया। इसके पहले श्रद्धालुओं ने संगम स्थल से कलश में जल भरकर पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली और फिर वैदिक मंत्रों के साथ इसे स्थापित किया। प्रधान यजमान शंभूनाथ सिंह एवं कैलाश भगत ने सपत्नीक पूजन अर्चन किया। संयोजक मथुरा सिंह ने कहा कि नौ दिनों तक यहां नित्य चंडी पाठ एवं अन्य वैदिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।इस मौके पर आचार्य पं सुजीत तिवारी, पं विवेकानंद जी महाराज, राजकिशोर कुशवाहा,राजेन्द्र मौर्या, सूरेश प्रसाद, महेन्द्र कुशवाहा,रविचन्द्र कुशवाहा, शिव संपत, सतीश कुशवाहा, निखिल मौर्या, विनोद सिंह, किस्मत भगत, किस्मत भगत, शंभू भगत आदि लोग उपस्थित रहे।

34
1071 views