logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित कराने पर उपायुक्त को झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

भविष्य में भी ऐसे आयोजन के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है: उपायुक्त


उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय को रामनवमी 2025 के जुलूस को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित कराने में उनकी भूमिका के लिए झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री बटेश्वर प्रसाद मेहता, प्रदेश सचिव मो. अजीब अंसारी, शकील खान, सुधीर रविदास ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उपायुक्त की प्रशंसा की और उनके प्रयासों की सराहना की।

झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल के कारण जुलूस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि उपायुक्त महोदया के नेतृत्व में हजारीबाग में लगातार चौथी बार रामनवमी शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की गई।

उपायुक्त ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनकी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा शांति और सौहार्द बनाए रखना रही है। उपायुक्त ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनकी टीम हमेशा तैयार रहेगी ताकि ऐसे आयोजन शांतिपूर्ण और बेहतर तरीके से संपन्न हो सके।

120
860 views

Comment