logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार के लाल ताजपुर समस्तीपुर 35 में 100

- राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के बैट्समैन वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाकर सबको हैरान कर दिया। सूर्यवंशी ने ऐसे-ऐसे शॉट लगाए जिसे देखकर राहुल द्रविड़ भी हैरान रह गए और खुद को खड़े होकर ताली बजाने से रोक नहीं पाए।

वहीं अब वैभव सूर्यवंशी को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। क्रिकेटर से लेकर राजनेता तक बधाई दे रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी है। नीतीश कुमार ने लिखा कि आई॰पी॰एल॰ के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के वैभव सूर्यवंशी को बधाई एवं शुभकामनाएं। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उन पर गर्व है। बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राज्य सरकार द्वारा 10 लाख रू० की सम्मान राशि भी दी जाएगी। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें। वैभव सूर्यवंशी एवं उनके पिता जी से वर्ष 2024 में 1 अणे मार्ग में मुलाकात हुई थी।

#IPL2025 #Nitishkumar #VaibhavSuryavanshi

137
4109 views

Comment