logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आस्था एवं उल्लास के साथ शुरू हुआ बड़ बुन्दीन माता मेला

नारायणपुर जिले से लगे ग्राम पंचायत बिंजली में आस्था एवं उल्लास के साथ शुरू हुआ बड़ बुन्दीन माता मेला, मेले में भव्यता के साथ हुआ देव परिक्रमा एवं समागम, ग्रामीणों द्वारा परंपरागत तरीके से किया गया देव विग्रहों की अगवानी
जिले की लोक संस्कृति, देव मान्यता एवं परंपरा का प्रतीक बड़ बुन्दीन माता मेला का पूरी श्रद्धा आस्था एवं उल्लास के साथ 25 अप्रैल को जिले के ग्राम बिंजली में आगाज हुआ। इस क्रम में मेले का विधिवत शुरूवात बड़ बुन्दीन माता
मंदिर में पारंपरिक पूजा अर्चना परघाव के साथ हुआ।


यहां आस पास के ग्रामों के स्थानीय देवी देवताओं के समागम के साथ मेला स्थल मे तीन परिक्रमा की रस्म पूरी की गई। इस रस्म के दौरान जगह जगह ग्रामीणों द्वारा सभी देवी देवताओं का विग्रहों के प्रतीक स्वरूप डंगई, लाठ, डोली, छत्र की पारंपरिक पूजा अर्चना किया गया। समागम स्थल में शीतला माता, कोकोड़ी करीन, कंकालीन माता, कोट गुड़ीन सहित स्थानीय देवी देवताओं के आगमन से उपस्थित जनमानस श्रद्धा और आस्था से भाव विभोर हो गया।
इनके साथ सिरहा, पुजारी एवं गायता भी मौजूद थे।
वहीं आए सभी देवी, देवता स्थानीय पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर, ढोलक, मोहरी के धुन में खूब झूमे नाचे जिसे देखने आसपास के ग्रामीण माताएं बहने और छोटे बच्चे सैकड़ो के तादाद में उपस्थित होकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिए।
बड़ बुन्दीन माता मेला इस क्षेत्र का बड़ा लोकोत्सव है अतः इस वर्ष भी मेले की रौनक को चार चांद लगाने के लिए दैनिक उपयोगी के वस्तुओं, फैन्सी दुकान, मिष्ठान दुकानों से मेला स्थल पूरी तरह से सजा हुआ है और लोगो की भारी भीड़ उमड़ रही है। ग्राम पंचायत द्वारा भी मेले स्थल मे सभी आवश्यक व्यवस्था जैसे पार्किंग, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये है।

127
1234 views

Comment