logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बगली समाज प्रकृति प्रेम एवं प्रकृति संरक्षण के संवाहक है- गोपाल उपाध्यय

बंगो लोक भारती की पन्ना सतना जिले बैठक सम्पन्न!
पन्ना- पन्ना जिले के ब्रजपुर ग्राम में प्रकृति संस्कृति हित मे कार्य करने वाले लोकभारती संगठन से संबद्ध बंगला भाषी राष्ट्रवादी विचार धारा के संगठन बंगोलोक भारती के तत्वाधान में एक दिवसीय परशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमे पन्ना एवं सतना जिले के 18 बंगाली गांव से लगभग 300 लोग उपस्थित रही। क्रायकर्म की शुरुआत भारत माता, स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ कि गई तत्पचात बंगोलोक भारती के प्रदेश संयोजक संजीव राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में बंगाली समाज के सामने अपनी संस्कृति, संस्कार, भाषा का संरक्षण करना चुनौती पूर्ण है। बंगाली समाज के समाज सेविओ से आग्रह है की अपनी भाषा एवं संस्कृति संरक्षण का उत्तरदायित्व अपने कंधे पर लेना होगा। इसके लिए समाज को तन मन धन से कार्य करने की आवश्कता है। बंगोलोक भारती संगठन के माध्यम से राष्ट्रवादी विचार धारा के लोगो को एक जुट करेगी। प्रदेश संरक्षक संजीत सरकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि बंगोलोक भारती बंगाली समाज के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेश एवं केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान की पहल करेगी जिसमे बैतूल जिले के 32 गांव सतना के 8 गांव एवं पन्ना जिले के 10 बंगाली गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में एक विषय बंगला भाषा पड़ने के लिए सभी ने हाथ उठाकर प्रस्ताव पारित किए तथा एक प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री से भेंट कर प्रस्ताव ज्ञापन करने की योजना बनी। राष्ट्रीय सहयोंजक डॉ. देवज्योति गाईन ने अपने उद्बोधन में कहा कि बंगोलोक भारती सम्पूर्ण भारत के सभी राज्य में राष्ट्रवादी विचार धारा के बंगला भाषी लोगो को संगठित करने की कार्य कर रही है।बंगाली समाज के सर्वंगीन उन्नति हेतु कार्य करेगी। लोक भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में गौ आधारित प्रकृति कृषि,जल संरक्षण, हरिशंकरी के विषयो पर प्रकाश डालते हुए बड़,पीपल और पाकड़ पौधा रोपण का आग्रह किया एवं उसके उपयोगिता के विषय में भी चर्चा की जिसमे चार पंचायतों के सरपंच रवि दे (जमुनाई) प्रकाश मजूमदार(जरुआपुर) रामू विश्वास(उसरार) जतिन ढली(महातैन) ने अपने ग्राम में ग्राम उत्सव के साथ हरिशंकारी रोपण का संकल्प लिया। अशोक त्रिपाठी ने लोक भारती के प्रकृति,सस्कृति के हित कार्य की जानकारी दिया और सभी से आगामी दिनों में हरियाली महोत्सव मानने की आग्रह किया। बंगोलोक भारती बंगो संस्कार केंद्र के माध्यम से हफ्ते में एक दिन एक घंटा बंगला भाषा की शिक्षा प्रदान करने के लिए स्वप्रेरणा से बड़गढ़ी से मनोज कुमार राय,ग्राम हटूपुर से प्रशांत कुमार मंडल,अनुकूल मंडल ग्राम उसरार से रामू विश्वास, ग्राम महतान से जितेंद्र नाथ ढली,दिलीप सरकार ग्राम उड़की से निरंजन मंडल आगे आएं। सभी के सहमति से प्रदेश संयोजक संजीव राय ने सतना एवं पन्ना जिले की कार्यकारणी के विस्तार करते हुए उक्त दायित्व की घोषणा की। जिसमे सतना जिला संयोजक राजेंद्र विश्वास सह संयोजक रामू विश्वास संरक्षक दिलीप सरकार,अशोक सिंग संपर्क प्रमुख विषु सरदार संस्कार संस्कृति प्रमुख कनक सरदार उसरार कलस्टर संयोजक जतिन ढाली उसरार कलस्टर व्यवस्था प्रमुख अमृत बछाड़ बहुलिया कलस्टर संयोजक विनय विश्वास तथा पन्ना जिले के उड़की कलस्टर संयोजक प्रदीप सरकार सह संयोजक सुनील सरकार कुंजाबान कलस्टर संयोजक मृत्युंजय अधिकारी सह संयोजक किशोर सरकार। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोक भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख श्रीकृष्णा चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, बंगोलोक भारती के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. देवज्योति गाईन, प्रदेश संयोजक संजीव राय, प्रदेश संरक्षक संजीत सरकार, सह संयोजक अधिवक्ता स्वपन कुमार दस, प्रदेश संपर्क प्रमुख राजेश सरकार, प्रदेश युवा प्रमुख रणवीर विश्वास, राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख सौरभ सिंग, वरिष्ठ पत्रकार एम पी व्यास, राजकुमार दिवेदी,पन्ना नगरपालिका पार्षद अपु मजूमदार, समाज सेवी निवेदिता व्यास, संजय व्यास,पन्ना संयोजक विजन व्याध, सुकंतो राय,मणिशंकर हालदार,प्रभाष व्याध,सचिन राय,पिजुश मंडल,मनोज राय,प्रशांत मंडल,पंचानन मंडल,केनाराम साना,नीतीश सरकार, सैलेंद्र विश्वास,आशा मित्रा,तरूलता म्हंतो,सुनीता साहा,नंदिता हालदार,दीपा हालदार,सपना साहा,लक्ष्मी हाजरा आदि उपस्थित थे।

110
5106 views

Comment