logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एक बार फिर से नशा तस्करों ने विरोध करने वाले नौजवान को बुरी तरह से काटा

एक बार फिर से नशा तस्करों ने विरोध करने वाले नौजवान को बुरी तरह से काटा

आधा दर्जन नौजवानों ने बीती देर रात तेजधार हथियारों से किया हमला

हमलावरों के द्वारा गिरफ्तारी के डर से ब्रिज से मारी छलांग
पंकज कुमार शर्मा ( ब्यूरो चीफ लुधियाना)
बीती देर रात बठिंडा की नशे के मामले में बदनाम बस्ती बीड़ तालाब में नशा तस्करों का विरोध करना एक नौजवान को उस समय महंगा पड़ गया जब एक दर्जन के करीब तेजधार हथियारों के साथ नौजवानो के द्वारा प्रेम कुमार नामक नौजवान को बुरी तरह से काट दिया गया। इस घटना का पता चलते ही गंभीर जख्मी नौजवान प्रेम कुमार को पहले सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण उसकी एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया डीएसपी हिना गुप्ता ने बताया कि पुलिस के द्वारा इस घटनाक्रम को अंजाम देने वाले नौजवानों को जब गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तो गिरफ्तारी के डर से उनके द्वारा ब्रिज के नीचे छलांग मार दी गई जिसमें से 4 नौजवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनको इलाज के लिए बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था इस घटना करम में शामिल 6 लोगों को पुलिस ने काबू कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

बाइट हीना गुप्ता डीएसपी बठिंडा

135
8180 views

Comment