logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मगोर्रा में चबूतरे पर सो रहे भाई बहन पर हुई फायरिंग

*रिपोर्ट -मोहम्मद फारूक*

*लोकेशन- मथुरा*

*मगोर्रा में चबूतरे पर सो रहे भाई-बहन पर फायरिंग*

*गाड़ी सवार बदमाशों ने चंद्रपाल का नाम पूछकर चलाई गोली, दोनों को आगरा रेफर किया*

मथुरा । थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव अहमल में एक परिवार पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना में विश्ववेंद्र और उनकी बहन शालू घायल हो गए। दोनों घर के चबूतरे पर सो रहे थे।घटना के समय परिवार अपने पुराने घर को तोड़कर नया निर्माण करा रहा था। रात में कुछ गाड़ी सवार बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने विश्ववेंद्र के पिता चंद्रपाल का नाम पूछा। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी।गोली पहले विश्ववेंद्र के पैर में लगी। फिर वही गोली उनकी बहन शालू को जा लगी। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।स्थानीय भाजपा नेता हेमराज कुंतल ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ गोवर्धन आलोक सिंह और एसओ मगोर्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

158
993 views

Comment