logo

द होप क्लासेस में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा में पाया 97 अंक और भौतिक विज्ञान में प्राप्त किया 94 अंक
हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा गणित विषय में विश्वास मद्धेशिया ने 95 अंक प्राप्त किया
विकासखंड परतावल के धर्मपुर में स्थित द होप क्लासेस के बच्चों ने लहराया परचम उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट में संस्था के छात्र विवेक शुक्ला ने 87.6% प्राप्त किया और संस्था में शीर्ष स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर संस्था के विकास गुप्ता रहे जिन्होंने 84% अंक प्राप्त किया ।
तृतीय स्थान पर संस्था के छात्र गरिमा चौरसिया रही जिन्होंने 82.2 परसेंट अंक प्राप्त किया।
विवेक शुक्ला ने इंटरमीडिएट परीक्षा में गणित विषय में 97 अंक प्राप्त किया और विवेक शुक्ला ने ही भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 94 अंक प्राप्त किया।
गरिमा चौरसिया ने रसायन विज्ञान में 91 अंक प्राप्त किया विकास सिंह ने अंग्रेजी विषय में 92 अंक प्राप्त किया ।
गरिमा चौरसिया ने जीव विज्ञान में 84 अंक प्राप्त किया।
इसी क्रम में दसवीं परीक्षा में भी द होप क्लासेस के छात्रों ने परचम लहराया इस परीक्षा में संस्था के युवराज पटेल ने 88.33 % पाकर प्रथम स्थान पर रहे।
द्वितीय स्थान पर विश्वास मद्धेशिया है जिन्होंने 86.16% अंक प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान पर संस्था के आनंद गुप्ता रहे जिन्होंने 85% अंक प्राप्त किया।
संस्था के विश्वास मद्धेशिया ने गणित परीक्षा में 95 अंक प्राप्त किया एवं हिंदी में 92 अंक प्राप्त किया।
विज्ञान में युवराज पटेल 89 अंक प्राप्त किए।
संस्था के युवराज पटेल में 84 अंक ,आनंद गुप्ता ने अंग्रेजी विषय में 83 अंक प्राप्त किया संस्था के बलजीत एवं आनंद गुप्ता ने चित्रकला में 93 अंक प्राप्त किया।
बलजीत ने सामाजिक विज्ञान में 85 अंक प्राप्त किया।
इस प्रकार तमाम बच्चों ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया और सर्वोच्च अंक प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्था में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि संस्था के प्रबंधक एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मपुर सुग्रीव प्रसाद जायसवाल एवं बालाजी अकैडमी के डायरेक्टर अविनाश श्रीवास्तव जी रहे।
इस सम्मान समारोह में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को माला पहनाकर मिठाई खिला करके और शील्ड मेडल और कॉफी कप द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान बच्चों के इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया।
और भविष्य के लिए दिशा निर्देश पर चर्चा किया गया।
इस अवसर पर संस्था के
इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक संगम शुक्ला, प्रधानाचार्य शंभू शरण चौबे, राजन जायसवाल, पंकज जायसवाल, महातम विश्वकर्मा, बृज मोहन पांडेय, अभिषेक जायसवाल, अनिकेत प्रजापति, बाबूलाल सहानी, सीमा जायसवाल, चांदनी, अंकिता, गरिमा वर्मा, लक्ष्मी त्रिपाठी, लक्ष्मी मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे। संवाददाता अजय पटेल महाराजगंज

35
1438 views