पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और पुतला फूंका गया
महराजगंज रायबरेली। शनिवार को कस्बे में अखिल भारतीय व्यापार मण्डल व भाजपाइयों ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और पुतला फूंका गया। पाकिस्तान की शव यात्रा निकाल कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। दर्जनों की संख्या में मौजूद लोगों ने विरोध जताते हुए, हमले में दिवंगत भारतीयों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, डा एमडी पासी,विमल रस्तोगी,मुकेश मोदनवाल,मंसाराम सिंह,राघवेंद्र सिंह,नीलू गुप्ता, रवितोश त्रिपाठी,श्याम प्रकाश वर्मा,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।