logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आसमान से गिरा धातु का टुकड़ा, मकान की छत-दीवार टूटीशिवपुरी में 10 फीट गहरा गडा हुआ; टीआई बोले-फाइटर प्लेन का हिस्सा हो सकता है

शिवपुरी। शिवपुरी के पिछोर में एक मकान पर आसमान से धातु का टुकड़ा आकर गिरा है। इससे मकान की छत गिर गई। दो कमरों को नुकसान पहुंचा है। जमीन पर 10 फीट का गड्डा हो गया है। मामला ठाकुर बाबा कॉलोनी में शुक्रवार सुबह का है। मकान मालिक मनोज सगर ने बताया सुबह करीब 11 बजे हमारे मकान पर आसमान से भारी चीज तेज आवाज के साथ आकर गिरी। बाहर के दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घर में हम चार सदस्य मौजूद थे। अंदर होने की वजह से सभी सुरक्षित हैं।

बारूद जैसी गंध, पुलिस जांच कर रही

टीआई जितेंद्र मावई ने कहा- घटना स्थल पर बारुद जैसी गंध आ रही है। प्रारंभिक जांच में लग

रहा है कि वस्तु संभवतः किसी फाइटर प्लेन से गिरी हो सकती है। हम इसके बारे में पता कर रहे हैं। बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय रहवासी आशंकित हैं।

143
1 comment
7708 views

Comment