criket match RRC B ED COLLAGE BHOTA
राजेशवरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन भोटा में शुरू हुई बी0 एड0 कॉलेजों की तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता:-
प्रदेश भर के बी0एड0 कालेजों की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विंडवाल क्रिकेट प्रतियोगितायें भोटा के राज राजेशवरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुरू हुई। इस प्रतियोगिताओं का
उदघाटन एस0 डी0 एम0 बड़सर श्री राजेन्द्र कुमार गौतम जीने किया। इस अवसर पर हिमाचल दिव्यांग क्रिकेट टीम के मैनेजर व कैप्टन श्री राजन वर्मा, राज राजेश्वरी एजुकेशन सोसाईटी के सदस्य श्री राम कृष्ण पॉल जी, व आईÛ क्यूÛ
एÛ सीÛ सदस्य श्रीमती शशी बाला शर्मा ने अपनी उपस्थिति दी।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर पहला मैच शिवा कालेज आफ
एजुकेशन, घुमारवीं व एसÛ वीÛ एनÛ कालेज आफ एजुकेशन,
तरक्बाड़ी के बीच खेला गया जिसमें शिवा कालेज आफ
एजुकेशन, घुमारवीं विजय रहा द्वितिय मैच डीÛ डीÛ यूÛ
कालेज आफ एजुकेशन मैहरे व दून कालेज आफ एजुकेशन
सिरमौर के बीच हुआ जिसमें डीÛ डीÛ यूÛ मैहरे विजेता रहा
तीसरा छात्राओं का मैच राज राजेशवरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन
व दून कालेज आफ एजुकेशन सिरमौर के बीच हुआ जिसमें
राज राजेशवरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन भोटा विजय रहा। चौथा
मैच शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन ऊना व डीÛ डीÛ एमÛ र्साइं
कालेज आफ एजुकेशन, कल्लर नादौन के मध्य खेला गया
जिसमें शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन ऊना विजय रहा। पांचवा
मैच राज राजेशवरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन व विजय बल्लभ
कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नादौन के मध्य खेला गया जिसमें
राज राजेशवरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन विजय रहा। तीन
दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय की
कुल 23 टीमें भाग ले रहीं हैं।
इस मौके पर राजेशवरी एजुकेशन सोसाईटी के चेयरमैन
श्री मनजीत सिंह ने भी विचार रखे और सभी खिलाड़ियों को
जीत की शुभकामनायें दीं। प्रिंसिपल डाÛ राज कुमार धीमान ने
मुख्यतिथि तथा आए तमाम मेहमानों का स्वागत किया। इस
मौके पर राज राजेश्वरी एजुकेश्न सोसाईटी के सेक्रेटरी श्री
कुलबीर सिंह ठाकुर, सोसाईटी की अध्यक्ष श्रीमती अरविन्द्र
कौर रानीरी, बीÛ एडÛ व डीÛ एलÛ एडÛ के सभी प्रशिक्षु
अध्यापक व संपूर्ण स्टॉफ उपस्थित रहा।