logo

प्रयागराज के फूलपुर विधान सभा में मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर सिचाई विभाग और बाढ़ प्रखंड के अधिकारियों का विधायक संग गंगा नदी के किनारे बसे गांवों का किया दौरा

प्रयागराज | यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार, विधानसभा फूलपुर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर प्रतिबद्धता के साथ आज सिंचाई विभाग एवं बाढ़ प्रखण्ड के अधिकारियों तथा कछार क्षेत्र की ग्रामसभाओं — ढोकरी, लीलापुर एवं दुर्वासा धाम — के सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों के साथ प्रस्तावित तटबंध क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

📌 निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग को अति शीघ्र DPR तैयार कर कार्य प्रारंभ करने की अपेक्षा व्यक्त की गई, जिससे क्षेत्रवासियों को बाढ़ जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिल सके।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख फूलपुर श्री विपेंद्र सिंह पटेल, दुर्वासा धाम मंडल अध्यक्ष श्री अतुल पांडेय जी, मंडल महामंत्री श्री नीरज सिंह जी, ग्राम प्रधान बजहा श्री राजेश सिंह जी, पूर्व प्रधान राजेश सिंह जी, रमेश चंद्र शुक्ला जी, राजू तिवारी जी, अशोक दुबे जी, पवन मिश्रा उर्फ भोले जी, अरुण मिश्रा उर्फ पिंटू नेता जी, कपिल पटेल जी, हरि सिंह जी एवं सुरेंद्र त्रिपाठी जी।

19
1876 views