logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन। ग्रामीण महिलाओं को बांटे गए प्रमाण पत्र।।

सिरदला:- सिरदला प्रखंड के खटांगी पंचायत अन्तर्गत मोहनरिया ग्राम में हैंड इन हैंड इंडिया एवं जॉचनिक फाउंडेशन के सौजन्य से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के पहल के तहत चलाए जा रहे पांच दिवसीय चूड़ी एवं बाला बनाने के कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला मे 30 स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, कार्यशाला में ग्रामीण महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के चूड़ी एवं बाला बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया साथ ही साथ वित्तीय साक्षरता, बाजार जुड़ाव से सम्बन्धित जरूरी प्रशिक्षण सत्र से जानकारियां भी अर्जित की। इस अवसर पर स्थानिय वार्ड सदस्य अनिल यादव एवं संस्था शिक्षा समन्यवयक् डॉ.अभय कुमार द्वारा परिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाकर पूरे समाज को सशक्त किया जा सकता है, उद्योगों को बढ़ाने से ही देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी एवं ग्रामीण महिला स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। प्रशिक्षण समाप्ति के बाद आजिविका समन्वयक जितेंद्र कुमार ने बताया की संस्था विगत कई वर्षों से नवादा, गया एवं नालंदा के पिछड़े क्षेत्रो मे बाल मैत्रीपूर्ण और एकीकृत समुदाय को बढ़ावा प्रदान करने एवं महिला सशक्तिकरण की पहल करती आ रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों द्वारा कार्यशाला मे अपने पांच दिनों के अनुभव को साझा किया एवं संस्था को कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर प्रशिक्षक आसिफ रजा, मोबिलाईजर संतोष रजक एवं डिजिटल सखी सुमन कुमारी मौजुद रही।

146
3638 views

Comment