logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इलाहाबाद विवि की स्थगित परीक्षाएं 30 अप्रैल से होगी शुरू

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय  एवं कॉलेज की स्थगित परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होंगी। यूजी (बैक एवं मुख्य परीक्षा), पीजी, लॉ और प्रोफेशनल कोर्स की सभी स्थगित परीक्षाएं 30.4.21 से फिर से शुरू होंगी।  नए टाइम टेबल में विषयों का क्रम पुराने टाइम टेबल की तरह ही रहेगा। परीक्षा का नए टाइम टेबल जल्द ही विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी

 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी और छात्रों को  उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन मोड में ही जमा करना होगा।  

इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2020-21 की विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं और सत्र 2019-20 की स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की बैक पेपर की परीक्षाएं तीन अप्रैल से शुरू हुईं थीं। लेकिन कोविड 19 के कई केस विश्वविद्यालय में आने के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।


280
15057 views

Comment