logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में अंबेडकर महासभा के एक कार्यक्रम में जीरो पावर्टी योजना का ऐलान किया

सीएम योगी का बड़ा ऐलानः यूपी के 14-15 लाख परिवारों को मिलेगा जीरो पावर्टी योजना का लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अंबेडकर महासभा के एक कार्यक्रम में जीरो पावर्टी योजना का ऐलान किया। इस योजना के पहले चरण में प्रदेश के 14 से 15 लाख जरूरतमंद परिवारों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें अब तक सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल सका है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में 20 से 25 ऐसे परिवार हैं, जिन्हें अब तक समुचित सुविधाएं नहीं मिल पाईं। डबल इंजन की सरकार इन परिवारों को एकमुश्त सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। योजना के तहत इन परिवारों को आवास, बिजली, शौचालय, राशन, स्वास्थ्य बीमा जैसी बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी।

168
9086 views

Comment